24 August 2026

Sabri ke ram

शबरी को आश्रम सौंपकर महर्षि मतंग जब देवलोक जाने लगे, तब शबरी भी साथ जाने की जिद करने लगी।

शबरी की उम्र दस वर्ष थी। वो महर्षि मतंग का हाथ पकड़ रोने लगी।

महर्षि शबरी को रोते देख व्याकुल हो उठे। शबरी को समझाया "पुत्री इस आश्रम में भगवान आएंगे, तुम यहीं प्रतीक्षा करो।"

अबोध शबरी इतना अवश्य जानती थी कि गुरु का वाक्य सत्य होकर रहेगा, उसने फिर पूछा- कब आएंगे..?

महर्षि मतंग त्रिकालदर्शी थे। वे भूत भविष्य सब जानते थे, वे ब्रह्मर्षि थे। महर्षि शबरी के आगे घुटनों के बल बैठ गए और शबरी को नमन किया।

आसपास उपस्थित सभी ऋषिगण असमंजस में डूब गए।ये उलट कैसे हुआ। गुरु यहां शिष्य को नमन करे, ये कैसे हुआ???

महर्षि के तेज के आगे कोई बोल न सका।

महर्षि मतंग बोले- पुत्री अभी उनका जन्म नहीं हुआ। अभी दशरथ जी का लग्न भी नहीं हुआ। उनका कौशल्या से विवाह होगा।फिर भगवान की लम्बी प्रतीक्षा होगी। फिर दशरथ जी का विवाह सुमित्रा से होगा।फिर प्रतीक्षा..

फिर उनका विवाह कैकई से होगा।फिर प्रतीक्षा.. फिर वो जन्म लेंगे, फिर उनका विवाह माता जानकी से होगा।फिर उन्हें 14 वर्ष वनवास होगा और फिर वनवास के आखिरी वर्ष माता जानकी का हरण होगा। तब उनकी खोज में वे यहां आएंगे।तुम उन्हें कहना आप सुग्रीव से मित्रता कीजिये। उसे आतताई बाली के संताप से मुक्त कीजिये, आपका अभीष्ट सिद्ध होगा। और आप रावण पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे।


शबरी एक क्षण किंकर्तव्यविमूढ़ हो गई। अबोध शबरी इतनी लंबी प्रतीक्षा के समय को माप भी नहीं पाई।

वह फिर अधीर होकर पूछने लगी- "इतनी लम्बी प्रतीक्षा कैसे पूरी होगी गुरुदेव???"


महर्षि मतंग बोले- "वे ईश्वर है, अवश्य ही आएंगे।यह भावी निश्चित है। लेकिन यदि उनकी इच्छा हुई तो काल दर्शन के इस विज्ञान को परे रखकर वे कभी भी आ सकते है। लेकिन आएंगे "अवश्य"...!

जन्म मरण से परे उन्हें जब जरूरत हुई तो प्रह्लाद के लिए खम्बे से भी निकल आये थे। इसलिए प्रतीक्षा करना।वे कभी भी आ सकते है। तीनों काल तुम्हारे गुरु के रूप में मुझे याद रखेंगे। शायद यही मेरे तप का फल है।"

शबरी गुरु के आदेश को मान वहीं आश्रम में रुक गई। उसे हर दिन प्रभु श्रीराम की प्रतीक्षा रहती थी।वह जानती थी समय का चक्र उनकी उंगली पर नाचता है, वे कभी भी आ सकतें है।

हर रोज रास्ते में फूल बिछाती है और हर क्षण प्रतीक्षा करती।


कभी भी आ सकतें हैं।


हर तरफ फूल बिछाकर हर क्षण प्रतीक्षा। शबरी बूढ़ी हो गई।लेकिन प्रतीक्षा उसी अबोध चित्त से करती रही।


और एक दिन उसके बिछाए फूलों पर प्रभु श्रीराम के चरण पड़े। शबरी का कंठ अवरुद्ध हो गया। आंखों से अश्रुओं की धारा फूट पड़ी।


गुरु का कथन सत्य हुआ।भगवान उसके घर आ गए। शबरी की प्रतीक्षा का फल ये रहा कि जिन राम को कभी तीनों माताओं ने जूठा नहीं खिलाया, उन्हीं राम ने शबरी का जूठा खाया।


ऐसे पतित पावन मर्यादा, पुरुषोत्तम, दीन हितकारी श्री राम जी की जय हो। जय हो। जय हो। एकटक देर तक उस सुपुरुष को निहारते रहने के बाद वृद्धा भीलनी के मुंह से स्वर/बोल फूटे-


"कहो राम ! शबरी की कुटिया को ढूंढ़ने में अधिक कष्ट तो नहीं हुआ..?"


राम मुस्कुराए- "यहां तो आना ही था मां, कष्ट का क्या मोल/मूल्य..?"


"जानते हो राम! तुम्हारी प्रतीक्षा तब से कर रही हूँ, जब तुम जन्मे भी नहीं थे, यह भी नहीं जानती थी कि तुम कौन हो ? कैसे दिखते हो ? क्यों आओगे मेरे पास ? बस इतना ज्ञात था कि कोई पुरुषोत्तम आएगा, जो मेरी प्रतीक्षा का अंत करेगा।


राम ने कहा- "तभी तो मेरे जन्म के पूर्व ही तय हो चुका था कि राम को शबरी के आश्रम में जाना है।”


"एक बात बताऊँ प्रभु ! भक्ति में दो प्रकार की शरणागति होती है। पहली ‘वानरी भाव’ और दूसरी ‘मार्जारी भाव’।


”बन्दर का बच्चा अपनी पूरी शक्ति लगाकर अपनी माँ का पेट पकड़े रहता है, ताकि गिरे न... उसे सबसे अधिक भरोसा माँ पर ही होता है और वह उसे पूरी शक्ति से पकड़े रहता है। यही भक्ति का भी एक भाव है, जिसमें भक्त अपने ईश्वर को पूरी शक्ति से पकड़े रहता है। दिन रात उसकी आराधना करता है...!” (वानरी भाव)


पर मैंने यह भाव नहीं अपनाया। ”मैं तो उस बिल्ली के बच्चे की भाँति थी, जो अपनी माँ को पकड़ता ही नहीं, बल्कि निश्चिन्त बैठा रहता है कि माँ है न, वह स्वयं ही मेरी रक्षा करेगी, और माँ सचमुच उसे अपने मुँह में टांग कर घूमती है। मैं भी निश्चिन्त थी कि तुम आओगे ही, तुम्हें क्या पकड़ना...।" (मार्जारी भाव)


राम मुस्कुराकर रह गए!!


भीलनी ने पुनः कहा- "सोच रही हूँ बुराई में भी तनिक अच्छाई छिपी होती है न... “कहाँ सुदूर उत्तर के तुम, कहाँ घोर दक्षिण में मैं!" तुम प्रतिष्ठित रघुकुल के भविष्य, मैं वन की भीलनी। यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो तुम कहाँ से आते..?”


राम गम्भीर हुए और कहा-


भ्रम में न पड़ो मां! “राम क्या रावण का वध करने आया है..?”


रावण का वध तो लक्ष्मण अपने पैर से बाण चलाकर भी कर सकता है।


राम हजारों कोस चलकर इस गहन वन में आया है, तो केवल तुमसे मिलने आया है मां, ताकि “सहस्त्रों वर्षों के बाद भी, जब कोई भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करे तो इतिहास चिल्ला कर उत्तर दे, कि इस राष्ट्र को क्षत्रिय राम और उसकी भीलनी माँ ने मिलकर गढ़ा था।”


"जब कोई भारत की परम्पराओं पर उँगली उठाये तो काल उसका गला पकड़कर कहे कि नहीं! यह एकमात्र ऐसी सभ्यता है जहाँ, एक राजपुत्र वन में प्रतीक्षा करती एक वनवासिनी से भेंट करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार करता है।"


राम वन में बस इसलिए आया है, ताकि “जब युगों का इतिहास लिखा जाए, तो उसमें अंकित हो कि "शासन/प्रशासन और सत्ता" जब पैदल चलकर वन में रहने वाले समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, तभी वह रामराज्य है।”


(अंत्योदय)


राम वन में इसलिए आया है, ताकि भविष्य स्मरण रखे कि प्रतीक्षाएँ अवश्य पूरी होती हैं। राम रावण को मारने भर के लिए नहीं आया है माँ!


माता शबरी एकटक राम को निहारती रहीं।


राम ने फिर कहा- राम की वन यात्रा रावण युद्ध के लिए नहीं है माता! “राम की यात्रा प्रारंभ हुई है, भविष्य के आदर्श की स्थापना के लिए।”


"राम राजमहल से निकला है, ताकि “विश्व को संदेश दे सके कि एक माँ की अवांछनीय इच्छओं को भी पूरा करना ही 'राम' होना है।”


"राम निकला है, ताकि “भारत विश्व को सीख दे सके कि किसी सीता के अपमान का दण्ड असभ्य रावण के पूरे साम्राज्य के विध्वंस से पूरा होता है।”


"राम आया है, ताकि “भारत विश्व को बता सके कि अन्याय और आतंक का अंत करना ही धर्म है।”


"राम आया है, ताकि “भारत विश्व को सदैव के लिए सीख दे सके कि विदेश में बैठे शत्रु की समाप्ति के लिए आवश्यक है कि पहले देश में बैठी उसकी समर्थक सूर्पणखाओं की नाक काटी जाए और खर-दूषणों का घमंड तोड़ा जाए।”


और "राम आया है, ताकि “युगों को बता सके कि रावणों से युद्ध केवल राम की शक्ति से नहीं बल्कि वन में बैठी शबरी के आशीर्वाद से जीते जाते है।”


शबरी की आँखों में जल भर आया था।


उसने बात बदलकर कहा- "बेर खाओगे राम..?”


राम मुस्कुराए, "बिना खाये जाऊंगा भी नहीं मां!"


शबरी अपनी कुटिया से झपोली में बेर लेकर आई और राम के समक्ष रख दिये।


राम और लक्ष्मण खाने लगे तो कहा-


"बेर मीठे हैं न प्रभु..?”


"यहाँ आकर मीठे और खट्टे का भेद भूल गया हूँ मां! बस इतना समझ रहा हूँ कि यही अमृत है।”


सबरी मुस्कुराईं, बोली- "सचमुच तुम मर्यादा पुरुषोत्तम हो, राम!"


मर्यादा-पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को बारंबार सादर वन्दन 

why ram naam?

 रामनामप्रभावं हि सर्वदेवपुजनम्। 

महेश एव जानाति नान्यो जानाति जैमिनी।। ~ padmapuranam

By the grace of Ram naam, all deities are worshipped. Only Mahesha knows true potency of Shri Ram naam, no one else does


रामनाम्नापि सर्वज्ञ शंकर किल तुष्यति। 

तेन नाम्नान् किं तुष्येद् देवो गोपालमुर्तिमान्।। ~ jaimini ashwamedh

Omniscient Shankara gets satisfied by chanting ram naam. Also Shri Krishna gets satisfied with bhagwan name.


रामनाम्नो जपो नित्यं क्रियते शंभुनापि च। 

पार्वत्या नारदेनापि वायुपुत्रादिभिः सदा।। ~ Anand ramayan, manohar khand

Bhagwati Parvati, Shankara, Devrishi Narad and Hanuman always chants ram naam



रामनाम्ना समं नान्यं नाम विष्णोः शिवस्य च। 

कान्येषां तु का कथा नाम्नां सत्यं सत्यमिहोच्यते।। ~ narad pancharatra antargat shiva samhita 5.2.13

Lord Shankara says:- There is no name of vishnu and Shiva that is even equal to ram naam. What to talk about others. This is truth. This is truth.


राम नाम परं तत्वं सर्वशास्त्रेषु स्फुटम्। तस्य नामप्रभावेण सर्वज्ञोऽहम् वरानने।। ~ Lomesh samhita

Lord Shankara says to Parvati:- Ram naam is alone Supreme most tattva that is found in all scriptures. By this name, I became omniscient.



नान्योमन्त्रः परो राममन्त्रात्षडक्षरादपि ।

सूर्यशक्तिशिवादीनां मन्त्रा हीनतराः स्फुटम् ॥

रामनाम्ना समं नान्यं नाम विष्णोः शिवस्य च ।

There is no mantra greater than the Six Syllabled Rama Mantra. It unquestionably surpasses the mantras of Surya, Skati, Shiva, and others. Even the names of Vishnu and Shiva do not equal the supreme potency of Rama Nama—what then can be said of any other name?

–Shiva Samhita: Chapter 2: Verse 11-13



नाम्नामेव च सर्वेषां रामनाम प्रकाशकः ।

ग्रहाणां च यथा भानुर्नक्षत्रानां यथाशशी ॥ ७७॥ -- Maha-Ramayana 52.77

Among all divine names, it is the Name of Rama that shines supreme — just as the Sun among planets and the Moon among stars.


सङ्कीर्तनं च रामस्य शुभम् ॥ ११ ॥ –Valmiki Ramayana 7.66.11

 The chanting of Rama's name is auspicious.


रामसङ्कीर्तनवीतशोका ॥ ४७ ॥ 

Srimati Sita became free from sorrow through the Sankirtan of Lord Rama.

------


रसो वै सः। 

Atharvaveda piplada sakha says श्रीराम एव रसो वै सः।

Shri Ram is alone raso vai sah


...

Again same taitriya upanishad says

अंगान्यन्या देवताः।

अन्य देवता उस एक परंब्रह्म के अंग हैं।

The other deities are limbs of that one Supreme Brahman.


----

एकस्यात्मनोऽन्ये देवाः प्रत्यङ्गानि भवन्ति । ~Nirukta 7.4.9

"All the other Devas are limbs of that one Parmatma."

---

Viswambar upanishad says

श्रीराम एव सर्व्व कारणं तस्य रूपद्वयं परिछिन्नमपरिछिन्नं परिछिन्न स्वरूपेण साकेत प्रमोदवने तिष्ठन् रासमेव करोति द्वितीयं स्वरूपं जगदुपत्यादेः कारणं तद्दक्षिणाङ्गारात्क्षीराब्धिशायी वामाङ्गाद्रमावैकुण्ठवासीति हृदयात्परनारायणो वभूव चरणाभ्यां वदरिकोवनस्थायी श‍ृङ्गारान्नन्दनन्दन इति ।

Shri Ram is the ultimate cause of all existence. 

He possesses two forms: 

the *Parichhinna* ie (finite/manifest) and 

the *Aparichhinna* ie (infinite/transcendent). 

In His *Parichhinna* form, He resides in the *Saket Pramodvan* amidst the sakhis (divine handmaidens) and engages solely in the *Raas* (divine dance). 

The second form—the *Aparichhinna*—is the cause of the creation of the entire universe; from the right side of this very form emerges Narayana, who reclines in the *Kshir-Sagar* (Ocean of Milk). 

From the left side emerges Narayana, the resident of *Rāma-Vaikuntha*. 

From His heart emerges *Para-Narayana*. 

From His feet emerge *Nara-Narayana*, who perform penance in *Badrivan*. 

And from His *Shringar* (divine amorous aspect) emerges *Nandanandan* Shri Krishna.


...


शिव उवाच

रहस्यं परमं पुण्यं सर्वसिद्धिप्रदायकम्। रामनामात् परतरं सर्वशास्रेषु स्फुटम्।।1.15

Shiva says to mata Parvathi:- Ram naam is very secretive, auspicious and gives all kind of siddhis. Ram naam is the supreme most tattva present in all scriptures.


तस्य नामप्रभावेण सर्वज्ञोऽहम् वरानने। रामनामात् परतरं नास्ति किञ्चित्त्रये।।1.16

By the grace of Ram naam, I (Shiva) became omniscient. There is no supreme tattva beyond Shri Ram naam.


रामेति द्व्यक्षरं यत्र वैकुंठम् उच्यते।।1.17

Shiva says:- Wherever there is chanting of ram naam, there is vaikunth.


अज्ञानाद्यदि ज्ञानाद् रामेति द्व्यक्षरं वदेत्।

जन्मजन्मान्तर कृतं पापं नाश्यति क्षणात्।।~ Lomesha samhita Ist chapter

Shiva says: If one chants ram naam either by knowingly or unknowingly, all the sins that has been done in previous births get destroyed


15 August 2026

Auspicious Marks on Vishnu's Soles

Symbolic Meanings of the Auspicious Marks on Vishnu's Soles

In Vaishnava iconography and texts (such as the Padma Purana and Garga Samhita), the soles of Lord Vishnu's feet bear distinct sacred markings (Lakshanas), each carrying a specific symbolic meaning for meditation:

The Lotus (Kamala): Signifies spiritual beauty, detachment, and purity. It symbolizes how the Lord remains unattached to the material world while elevating the devotee's mind out of worldly desires.

The Discus (Chakra): Represents the elimination of internal obstacles, ignorance (Avidya), and the six inner enemies (anger, lust, greed, pride, envy, and delusion).

The Conch (Shankha): Symbolizes the cosmic sound (Nada Brahma) and victory over fear and mortality. It assures the seeker of divine protection and auspiciousness.

The Flag (Dhwaja): Represents triumph and spiritual shelter. It signals that surrender to the Lord's feet guarantees ultimate protection from the vulnerabilities of worldly existence.

The Thunderbolt (Vajra): Symbolizes the destruction of past karmic burdens and the shattering of hardened doubts or pride in the practitioner's heart.

The Upward Line (Urdhva Rekha): Depicts the direct path to spiritual elevation, reminding the seeker to keep life's focus aligned upward toward higher truth.

The Fish (Matsya): Signifies steady focus and refuge amidst the turbulent ocean of worldly change (Samsara)

09 August 2026

What is tapas

 

Bhagavan explains tapas (penance) to Ganapati Muni : "I approached the Swami with jubilation. As soon as I reached him I held his right foot with my right hand and his left foot with my left hand and prostrated with my whole body. Getting up, I appealed thus: ‘I have studied and understood the essence of the Sastras. I have repeated the great mantras with contemplation; many austerities have I performed. Missing still is the Lord’s grace. Were there lapses in my tapas? Have I missed its very nature? Though learned, I am ignorant. I surrender to you, All-knowing One. Accept me as your disciple and bless me.’ “Thus when I fell at his feet in spiritual agony, desperately pleading for guidance, a soothing stream of his compassionate look flowed into me and encompassed me. He was the foremost among those who had totally conquered his senses. He who comprehended my state and situation in a moment, showered upon me soothing rain of grace and bliss from his fully open compassionate eyes. Opening a new chapter in both our lives, the words of nectar slowly flowed from him." 🪔 "‘When the mind enquires from where the notion “I” arises and dissolves right there at the origin of its birth, that is tapas. On the enquiry as to the exact origin from where the sound of mantra arises, the mind dissolves at the origin itself and that is tapas.’ “I was gratified by this teaching … upadesa which came directly from a great teacher-guru. I had an experience of floating on an ocean of bliss.” ~~ Timeless in time p.53 Namo Bhagavan Ramana 💐🙏

08 August 2026

Attach your heart to the devotees of God










हरि से तू मत हेत कर, कर हरिजन से हेत।

माल मलूक हरि देत हैं, हरिजन हरि ही देत॥


Meaning & Breakdown:

Line 1: Do not seek attachment (het) only to God (Hari); instead, attach your heart to the devotees of God (Harijan).

Line 2: God can give you worldly wealth and material possessions (maal/maluk), but a true devotee of God (Harijan) leads you to God Himself (Hari hi det).

07 August 2026

Machindranath awakening and teaching Gorakhnath



मछिंद्रनाथ चंद्रगिरी नामक गांव में पहुंचे। वहां उनकी दृष्टि एक घर पर पड़ी। उस घर को देखते ही उन्हें स्मरण हुआ कि 12 वर्ष पूर्व उन्होंने इसी घर की स्त्री सरस्वती को दिव्य भस्म दी थी। यह स्मरण होते ही मछिंद्रनाथ धीरे-धीरे उस घर की ओर बढ़ने लगे।


मछिंद्रनाथ: अलख निरंजन! क्या इस गृह में सरस्वती नाम की कोई देवी रहती हैं?


सरस्वती: आप... आप वही योगी हैं?


मछिंद्रनाथ: योगी वही हो सकता है माता, पर प्रश्न यह है क्या तुम्हारा विश्वास भी वही है?


सरस्वती: महाराज, पहले भिक्षा स्वीकार कीजिए।


मछिंद्रनाथ: भूख शरीर की प्रतीक्षा कर सकती है, पर 12 वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा प्रश्न अब और प्रतीक्षा नहीं करेगा। तुम्हारा पुत्र कहां है?


सरस्वती: पुत्र? महाराज, मेरे भाग्य में कोई पुत्र नहीं था।


मछिंद्रनाथ: भाग्य में नहीं था या तुम्हारे विश्वास में नहीं था? मैंने तुम्हें संजीवनी मंत्र से अभिमंत्रित भस्म दी थी। वह साधारण राख नहीं थी, उसमें सूर्य तत्व, मंत्र शक्ति और जीवन संकल्प प्रतिष्ठित था।


सरस्वती: पर महाराज, राख से कोई बालक कैसे जन्म ले सकता है?


मछिंद्रनाथ: उचित प्रश्न है। प्रश्न करना अधर्म नहीं है, परंतु बिना परीक्षण किए किसी संभावना को असत्य मान लेना क्या वह बुद्धिमत्ता है? 

बीज को देखकर भी वृक्ष दिखाई नहीं देता, 

शंख को देखकर ध्वनि दिखाई नहीं देती और 

मनुष्य के शरीर को देखकर चेतना दिखाई नहीं देती। 

तो क्या केवल अदृश्य होने के कारण हम उनके अस्तित्व को अस्वीकार कर दें?


सरस्वती: लेकिन वह भस्म किसी वैद्य की औषधि नहीं थी, ना उसके पीछे कोई प्रमाण था। मैं कैसे विश्वास करती?


मछिंद्रनाथ: विश्वास का अर्थ प्रमाण को छोड़ देना नहीं है। 

विश्वास का अर्थ है प्रमाण प्राप्त होने तक संभावना के द्वार को बंद ना करना। 

तुम्हें संशय था, यह स्वाभाविक था। पर तुमने संशय का समाधान खोजने के स्थान पर भस्म का क्या किया?


गांव वाले (स्मृति संवाद): कानफटे योगियों पर विश्वास मत करना! राख से कभी पुत्र उत्पन्न हुआ है क्या? कहीं कोई तंत्र-मंत्र हुआ तो उसे घर से बाहर फेंक दो... उसे घर से बाहर ही फेंक दो!


मछिंद्रनाथ: तुम्हारी आंखें उत्तर दे रही हैं, पर मैं उत्तर तुम्हारी वाणी से सुनना चाहता हूं।


सरस्वती: महाराज, मुझसे अपराध हुआ है।


मछिंद्रनाथ: अपराध से बड़ा होता है अपराध को छिपाने का निर्णय। 

सत्य कहो, सत्य तुम्हें दंड से पहले स्वयं से मुक्त करेगा।


सरस्वती: मैंने वह भस्म खाई नहीं। लोगों ने कहा कि यह छल हो सकता है, मेरे मन में भय उत्पन्न हुआ। मैंने सोचा यदि कोई अनिष्ट हो गया तो? इसलिए मैंने वह भस्म गांव के बाहर गोबर और कचरे के ढेर पर फेंक दी। मुझे क्षमा कर दीजिए!


मछिंद्रनाथ: जिसे पाने के लिए तुमने वर्षों प्रार्थना की, जब वही संभावना तुम्हारे हाथ में आई तो तुमने उसे संसार की हंसी के भय से फेंक दिया!


सरस्वती: मेरी बुद्धि भय से ढक गई थी।


मछिंद्रनाथ: मनुष्य प्रायः सत्य से नहीं डरता सरस्वती, वह इस बात से डरता है कि यदि सत्य संसार की मान्यता से अलग निकला तो लोग उसके विषय में क्या कहेंगे। नहीं, केवल तुम्हें दोष देना भी उचित नहीं। 

जहां समाज प्रश्न का उत्तर नहीं देता, वहां भय उत्तर बन जाता है। तुमने भूल की, पर तुम्हारी भूल अज्ञान से उत्पन्न हुई थी, दुर्भावना से नहीं। अब मुझे वह स्थान दिखाओ।


सरस्वती: क्या 12 वर्ष बाद भी वहां कुछ शेष हो सकता है?

मछिंद्रनाथ: यही तो हमें जानना है सरस्वती।

सरस्वती मछिंद्रनाथ को एक विशाल पुराने गोबर के ढेर के पास ले जाती है। मछिंद्रनाथ भूमि पर हाथ रखते हैं।

मछिंद्रनाथ: यहीं फेंकी थी ना?

सरस्वती: हां महाराज।

मछिंद्रनाथ (मंत्र व आह्वान): गोरख साजे गले नाद पुष्पन की माला, रक्षा करे श्री शंभू जति गुरु गोरक्षनाथ जी बाला... आदेश! आदेश!

सरस्वती: यह कैसी ध्वनि है? यह पृथ्वी की ध्वनि नहीं है, यह किसी प्रतीक्षा की धड़कन है! पर कोई बालक बिना अन्न, बिना वायु और बिना प्रकाश के 12 वर्ष कैसे जीवित रह सकता है?


मछिंद्रनाथ: साधारण बालक नहीं रह सकता, पर यह साधारण गर्भ भी नहीं था। गोबर केवल अपशिष्ट नहीं होता सरस्वती, उसमें मिट्टी, वनस्पति, उष्णता और असंख्य जीव तत्व होते हैं। और जब मंत्र संकल्प किसी उपयुक्त माध्यम से जुड़ता है, तो योग की दृष्टि में पदार्थ केवल पदार्थ नहीं रहता, वह चेतना के प्रकट होने का पात्र बन सकता है। यह सामान्य जन्म नहीं है, यह सूर्य तत्व, संजीवनी मंत्र और पृथ्वी के गर्भ का संयोग है। (पुकारते हुए) हे हरि नारायण, हे सूर्य पुत्र! यदि मेरी दी हुई संजीवनी शक्ति ने यहां देह धारण की है, यदि चेतना ने इस पृथ्वी गर्भ में अपना स्थान बनाया है, तो मेरी वाणी को पहचानो। मैं मछिंद्रनाथ तुम्हें पुकार रहा हूं!


गोरक्षनाथ (ढेर के भीतर से): गुरुदेव! मैंने आपकी वाणी पहचान ली है।

सरस्वती: अंदर कोई जीवित है?

मछिंद्रनाथ: नहीं सरस्वती, अंदर कोई केवल जीवित नहीं है, वह 12 वर्षों से सचेत है।

गोरक्षनाथ: गुरुदेव, मैं बाहर आना चाहता हूं, पर यह पर्वत मेरी देह को चारों ओर से दबाए हुए है।

मछिंद्रनाथ (मंत्रोच्चार करते हुए गोबर का ढेर हटाते हैं): मरते महाकालम सर्व लिंगम नमोस्तुते... आदेश!

मछिंद्रनाथ: 12 वर्षों तक तुम इस गोबर के भीतर सुरक्षित रहे। 

'गो' इंद्रियों, पृथ्वी और प्रकाश का भी बोध कराता है, और जो इन सब की रक्षा करे वह गोरक्ष कहलाता है। आज से तुम्हारा नाम होगा—गोरक्ष!


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, क्या अंधकार समाप्त हो गया?


मछिंद्रनाथ: अंधकार केवल बाहर से हटाया गया है पुत्र, भीतर का अंधकार ज्ञान से हटेगा, और वही यात्रा अब आरंभ होगी।


सरस्वती: यह बालक मेरा हो सकता था...


मछिंद्रनाथ: नहीं सरस्वती, मनुष्य प्रत्येक सुंदर वस्तु को अपना मान लेना चाहता है, पर प्रत्येक वरदान अधिकार नहीं होता। 

कुछ वरदान उत्तरदायित्व बनकर आते हैं। 

यह बालक तुम्हारे गर्भ से जन्म लेने के लिए नहीं आया था, तुम्हारे माध्यम से इसका मार्ग इस पृथ्वी तक पहुंचा।


सरस्वती: क्या मैं इसकी माता नहीं हूं?

मछिंद्रनाथ: माता होना केवल जन्म देने का नाम नहीं। 

जो जीवन को स्वीकार करे, उसका पोषण करे और उसे भय से मुक्त करे, वही मातृत्व के निकट पहुंचता है। तुम उस समय भय से हार गई थी, पर आज सत्य स्वीकार करके तुमने अपनी पहली भूल सुधार दी है।


सरस्वती: क्या यह मुझे क्षमा करेगा?

गोरक्षनाथ: जिस ढेर को संसार ने त्याज्य माना, उसी ने मेरी रक्षा की। संभव है माता, आपका त्याग ही मेरे जन्म की व्यवस्था रहा हो।

गोरक्षनाथ: गुरुदेव, मेरा जन्म किस उद्देश्य के लिए हुआ है?

मछिंद्रनाथ: यही प्रश्न तुम्हें अन्य बालकों से अलग करता है। अधिकांश लोग पहले जीते हैं और अंत में पूछते हैं कि जीवन का उद्देश्य क्या था। तुमने जीवन आरंभ करते ही प्रश्न कर लिया!


गोरक्षनाथ: तो उत्तर क्या है गुरुदेव?


मछिंद्रनाथ: उत्तर मैं तुम्हें नहीं दूंगा, क्योंकि दिया हुआ उत्तर स्मृति बनता है, 

खोजा हुआ उत्तर ज्ञान बनता है।  मैं तुम्हें केवल वह दृष्टि दूंगा जिससे तुम स्वयं उत्तर देख सको। 

आज से तुम केवल मेरे शिष्य नहीं, तुम नाथ परंपरा के एक प्रश्न हो। 

संसार तुम्हें देखकर पूछेगा—क्या मनुष्य जन्म से महान होता है या साधना से? और तुम्हारा जीवन उस प्रश्न का उत्तर बनेगा।


मछिंद्रनाथ: गोरक्ष, 

शरीर साधना का साधन है। 

इसे ना अत्यधिक भोग देना चाहिए, ना अनावश्यक कष्ट। 

आज मुझे भूख लगी है, ग्राम में जाओ और भिक्षा लेकर आओ।


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, भिक्षा मांगना क्या निर्भरता नहीं है?

मछिंद्रनाथ: 

जब कोई आलस्य से मांगे वह निर्भरता है, 

जब कोई साधक अहंकार त्यागने के लिए मांगे वह विनय है। 

भिक्षा योगी को यह स्मरण कराती है कि जीवन केवल उसके परिश्रम से नहीं चलता, उसमें असंख्य लोगों और प्रकृति का योगदान है।


महिला: प्रतीक्षा करो, आज घर में अनेक व्यंजन बने हैं।

गोरक्षनाथ: माता, इतना अधिक क्यों? मैंने तो केवल भिक्षा मांगी थी।

महिला: दान की मात्रा पात्र की भूख से नहीं, दाता के भाव से निर्धारित होती है।

मछिंद्रनाथ: गोरक्ष, यह बड़ा अत्यंत स्वादिष्ट था। एक और होता तो भोजन पूर्ण हो जाता।

गोरक्षनाथ: जी गुरुदेव, मैं अभी लेकर आता हूं।

मछिंद्रनाथ: मैंने केवल इच्छा व्यक्त की है, इसे आज्ञा मत समझना।

गोरक्षनाथ (स्वयं से): गुरु की इच्छा मेरे लिए साधारण वाक्य कैसे हो सकती है?


गोरक्षनाथ: माता, मेरे गुरु को एक और बड़ा चाहिए, क्या आप दे सकती हैं?

महिला: अभी तो पूरा पात्र दिया था! क्या वास्तव में गुरु ने मांगा है या तुम्हारी अपनी जिह्वा पुनः स्वाद चाहती है?

गोरक्षनाथ: मेरी भूख शांत हो चुकी है, यह मेरे गुरु की इच्छा है।

महिला: लोग गुरु भक्ति की बातें बहुत करते हैं, पर त्याग की घड़ी आते ही पीछे हट जाते हैं। क्या तुम अपने गुरु के लिए अपना नेत्र दे सकते हो?

(गोरक्षनाथ तुरंत अपना एक नेत्र निकालकर हथेली पर रख देते हैं)

महिला: तुमने यह क्या कर दिया! मैंने तो केवल व्यंग्य किया था!


गोरक्षनाथ: वाणी से छोड़ा गया बाण भी बाण ही होता है माता। आपने मूल्य मांगा था, मैंने दे दिया। अब कृपया बड़ा दे दीजिए।


महिला: तुम्हारी गुरु भक्ति महान है, पर मैंने तुम्हें परखा नहीं, मैंने अपने शब्दों का दुरुपयोग किया। मुझे क्षमा कर दो!

गोरक्षनाथ: क्षमा की आवश्यकता तब होती है जब मन में क्रोध हो, मेरे भीतर आपके प्रति कोई क्रोध नहीं।


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, मैं आपके लिए बड़े लेकर आया हूं, कृपया स्वीकार कीजिए।

मछिंद्रनाथ: आंख क्यों ढंकी है?

गोरक्षनाथ: कुछ विशेष नहीं गुरुदेव, पहले आप भोजन कर लीजिए।

मछिंद्रनाथ: जो शिष्य अपना दुख छिपाकर गुरु को भोजन कराए, वह गुरु की भूख तो शांत कर सकता है, पर गुरु के हृदय को अशांत कर देता है। यह कैसे हुआ? (गोरक्षनाथ सारा वृत्तांत सुनाते हैं)

मछिंद्रनाथ: तुम्हारी निष्ठा पर मुझे गर्व है, पर तुम्हारे निर्णय पर नहीं।


गोरक्षनाथ: क्या गुरु के लिए त्याग करना अनुचित है?

मछिंद्रनाथ: त्याग तब पवित्र होता है जब उसमें विवेक हो। मैंने एक बड़ा चाहा था, तुम्हारा नेत्र नहीं!


गोरक्षनाथ: पर मैंने सोचा कि गुरु से बढ़कर नेत्र का क्या मूल्य?

मछिंद्रनाथ: गुरु वह नहीं जो शिष्य का नेत्र मांगे, गुरु वह है जो शिष्य को नई दृष्टि दे। 

स्मरण रखना, 

अंधी आज्ञाकारिता से शक्ति उत्पन्न हो सकती है, 

पर कल्याण केवल विवेकपूर्ण समर्पण से होता है।


(मछिंद्रनाथ महामृत्युंजय मंत्र से उनका नेत्र पुनः ठीक कर देते हैं)

मछिंद्रनाथ: आज मैंने तुम्हारे भीतर तीन बातें देखी—

1. अटूट निष्ठा, 

2. असाधारण साहस 

3. और एक घातक उतावलापन

पहली दो तुम्हें महान बनाएंगी, 

पर यदि तीसरी पर नियंत्रण ना किया तो वही शक्ति तुम्हें विनाश की ओर भी ले जा सकती है।


गोरक्षनाथ: मुझे क्या करना होगा?

मछिंद्रनाथ:  प्रश्न करते रहना—

1. स्वयं से भी, 

2. गुरु से भी और 

3. अपनी शक्ति से भी। जो शक्ति स्वयं से प्रश्न करना छोड़ देती है, वह अहंकार बन जाती है।


मैं तुम्हें अस्त्र विद्या दूंगा, संजीवनी विद्या दूंगा, शाबरी विद्या, कवित योग और मंत्रों का रहस्य भी सिखाऊंगा। 

पर प्रत्येक विद्या से पहले तुम्हें एक प्रश्न पूछना होगा—"जिस कार्य के लिए मैं इस शक्ति का प्रयोग कर रहा हूं, उससे किसका कल्याण होगा?" 

यदि उत्तर केवल "मेरा" हो तो उस शक्ति का प्रयोग मत करना, 

और यदि उत्तर "समस्त प्राणियों का कल्याण" हो, तब तुम्हें रोकने की शक्ति संसार में किसी के पास नहीं होगी।


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, एक प्रश्न मेरे भीतर बार-बार उठता है।

मछिंद्रनाथ: प्रश्न को शीघ्र शब्द मत दो गोरक्ष, पहले उसे पूरा उठने दो।

गोरक्षनाथ: 12 वर्षों तक मेरे लिए ना दिन था ना रात, ना आकाश दिखाई देता था ना धरती। शरीर कहां था इसका भी स्पष्ट ज्ञान नहीं था। फिर भी कुछ था जो कभी अनुपस्थित नहीं हुआ, वह कौन था गुरुदेव?


मछिंद्रनाथ: अभी जब हम दोनों मौन थे, क्या तुम उस मौन में उपस्थित नहीं थे?

गोरक्षनाथ: था गुरुदेव।

मछिंद्रनाथ: और जब तुम बोल रहे हो, क्या वही उपस्थिति अब भी नहीं है?

गोरक्षनाथ: है। शब्द बदल गए पर वह नहीं बदली।

मछिंद्रनाथ: यहीं से तुम्हारी शिक्षा आरंभ होती है। जो मौन में भी है और शब्दों में भी, पहले उसे पहचानो।


गोरक्षनाथ: तो क्या वह मौन ही मेरा स्वरूप है?

मछिंद्रनाथ: नहीं, मौन भी जाना गया। जिसे जाना जा सके वह तुम्हारे सामने है, तुम नहीं।

गोरक्षनाथ: पर मौन के अतिरिक्त वहां कुछ था ही नहीं!

मछिंद्रनाथ: यह कहने वाला कौन है कि वहां कुछ नहीं था? जिसने उस "कुछ नहीं" को जाना, वह तो था! अंधकार दिखाई देता है इसलिए तुम अंधकार नहीं, मौन जाना जाता है इसलिए तुम मौन नहीं, शरीर का बोध आता और जाता है इसलिए तुम केवल शरीर भी नहीं।


गोरक्षनाथ: फिर मैं किस रूप में स्वयं को जानूं?

मछिंद्रनाथ: रूप में जानोगे तो फिर किसी दृश्य को पकड़ लोगे। 

स्वयं को उस रूप में मत खोजो जिसे देखा जा सके, 

तुम वह हो जिसके कारण देखना संभव है।


गोरक्षनाथ: अर्थात मैं देखने वाला हूं?

मछिंद्रनाथ: यह भी आरंभिक भाषा है। अंत में देखने वाला और देखा हुआ अलग नहीं रहेंगे। 

पर अभी इतना दृढ़ जानो— जो बदलता है वह तुम्हारे सामने है, 

जो परिवर्तन को जानता है वही तुम्हारे निकटतम सत्य का द्वार है।


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, उस अंधकार में कभी-कभी ऐसा लगता था कि मैं बहुत विशाल हूं, ना शरीर की सीमा थी ना समय की। क्या वही आत्मज्ञान था?

मछिंद्रनाथ: वह दुर्लभ अनुभव था गोरक्ष, पर अनुभव और आत्मज्ञान एक नहीं।

गोरक्षनाथ: दोनों में अंतर क्या है?

मछिंद्रनाथ: अनुभव आता है, ठहरता है, फिर बदल जाता है। 

आत्मज्ञान उस सत्य की पहचान है जो अनुभव के आने से बढ़ता नहीं और जाने से घटता नहीं।


गोरक्षनाथ: तो जो विशालता मैंने अनुभव की वह भी एक अवस्था थी?

मछिंद्रनाथ: हां, सुंदर, पवित्र और गहरी, फिर भी अवस्था। 

जिस क्षण तुम कहते हो "मैंने विशालता अनुभव की", उसी क्षण स्पष्ट है कि तुम उस विशालता को जानने वाले थे।

और यदि कोई उस अनुभव से अभिमान कर ले, तब मौन भी बंधन बन जाता है। 

अहंकार केवल यह नहीं कहता "मैं महान हूं", वह यह भी कह सकता है "मेरे जैसा अनुभव किसी को नहीं हुआ"।


गोरक्षनाथ: तो मुझे अपने 12 वर्षों को भी पकड़ कर नहीं रखना चाहिए?

मछिंद्रनाथ: उसे अस्वीकार मत करो, पर अपनी पहचान मत बनाओ। 

वह तुम्हारी यात्रा का गर्भ था, तुम्हारा अंतिम नाम नहीं।


गोरक्षनाथ: मैं समझ रहा हूं, अंधकार ने मुझे मौन दिया, पर उस मौन का अर्थ गुरु देता है।

मछिंद्रनाथ:  अर्थ भी बाहर से नहीं दिया जाता, 

गुरु केवल तुम्हारी दृष्टि को उस ओर मोड़ता है जहां सत्य पहले से उपस्थित है।


गोरक्षनाथ: तो क्या सत्य हमारे भीतर होते हुए भी हमसे छिपा रहता है?

मछिंद्रनाथ: सत्य नहीं छिपता गोरक्ष, मनुष्य की दृष्टि उस पर पड़े आवरणों में उलझ जाती है।


गोरक्षनाथ: कौन से आवरण गुरुदेव?

मछिंद्रनाथ:  शरीर का अभिमान, 

मन की इच्छाएं, 

स्मृतियों का बोझ और 

अपने विचारों को ही अपना वास्तविक स्वरूप मान लेना।


गोरक्षनाथ: अर्थात मन में जो कुछ घटता है, हम स्वयं को वही समझ बैठते हैं?

मछिंद्रनाथ: हां! 

विचार उठा तो मनुष्य कहता है "मैं सोच रहा हूं", 

भय उठा तो कहता है "मैं भयभीत हूं", 

पीड़ा उठी तो मान लेता है "मैं ही पीड़ा हूं"। 

पर जो इन विचारों, भय और पीड़ा को देख रहा है, वही हमारा वास्तविक स्वरूप है, वही साक्षी है। 

मन बदलता रहता है, भाव आते-जाते रहते हैं, पर उन्हें जानने वाला भीतर से अछूता रहता है।


गोरक्षनाथ: यदि साक्षी सदा अछूता है, तो मनुष्य दुखी क्यों होता है? पीड़ा इतनी वास्तविक क्यों लगती है?

मछिंद्रनाथ: जल में चंद्रमा का प्रतिबिंब देखो। हवा चलती है तो प्रतिबिंब टूटता सा दिखता है। क्या आकाश का चंद्रमा टूटता है?


गोरक्षनाथ: नहीं गुरुदेव, केवल जल में उसकी छवि कांपती है।

मछिंद्रनाथ: मन वह जल है, सुख-दुख उसकी तरंगे हैं, चेतना का प्रकाश उसमें प्रतिबिंबित होता है। अज्ञान तब जन्मता है जब मनुष्य कांपते प्रतिबिंब को ही अपना संपूर्ण स्वरूप मान लेता है।


गोरक्षनाथ: क्या ज्ञानी को पीड़ा नहीं होती?

मछिंद्रनाथ: शरीर में पीड़ा हो सकती है, मन में क्षणिक वेदना उठ सकती है। 

ज्ञान पत्थर बना देना नहीं है, अंतर इतना है—ज्ञानी वेदना को जानता है, अज्ञानी कहता है "मैं ही वेदना हूं"।

तो मुक्ति दुख को मिटाना नहीं, 

मुक्ति उस झूठी गांठ का खुलना है जो हर उठती लहर से कहती है "यही मैं हूं"। 

लहर को शांत होने दो या उठने दो, समुद्र अपनी गहराई नहीं खोता।


गोरक्षनाथ: और मन को शांत करने की इच्छा?

मछिंद्रनाथ: मन को बलपूर्वक शांत करने की बेचैनी स्वयं अशांति है!


गोरक्षनाथ: तो क्या मन को रोकने का प्रयत्न ही नहीं करना चाहिए गुरुदेव?

मछिंद्रनाथ: मन को रोकना नहीं, उसे समझना चाहिए। 

नदी को मुट्ठी में बांधोगे तो जल छूट जाएगा, किनारे बैठकर देखोगे तो उसका प्रवाह स्पष्ट दिखाई देगा।


गोरक्षनाथ: अर्थात विचारों को हटाना नहीं, केवल उन्हें आते-जाते देखना है?

मछिंद्रनाथ: हां, जिस क्षण तुम विचार से लड़ना छोड़कर उसे देखने लगते हो, उसी क्षण तुम जान लेते हो कि तुम विचार नहीं हो।


गोरक्षनाथ: और जब यह भेद स्पष्ट हो जाए, तब क्या मन अपने आप शांत हो जाता है?

मछिंद्रनाथ: शांति बनाई नहीं जाती गोरक्ष, वह पहले से उपस्थित है। 

विचारों का कोलाहल केवल उसे ढक देता है, जैसे बादल आकाश को ढकते हैं, मिटाते नहीं।


गोरक्षनाथ: तो साधना हमें कोई नया सत्य नहीं देती, केवल उस आवरण को हटाती है?

मछिंद्रनाथ: साधना तुम्हें उस सत्य के प्रति सजग करती है जो तुम्हारे भीतर सदा से विद्यमान है।


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, यदि सत्य मेरे भीतर पहले से है, तो गुरु की आवश्यकता क्यों है?

मछिंद्रनाथ: तुम्हारे हाथ में अनमोल रत्न हो और तुम उसे साधारण पत्थर समझो, क्या रत्न का मूल्य घट जाता है? नहीं, मूल्य वही रहता है पर धारक अनजान रहता है। 

गुरु नया रत्न नहीं देता, वह केवल भ्रम हटाता है।


गोरक्षनाथ: तो ज्ञान दिया नहीं जा सकता?

मछिंद्रनाथ: शब्द दिए जा सकते हैं, 

विधियां दी जा सकती हैं, 

दिशा दी जा सकती है, 

पर आत्मज्ञान किसी पात्र से दूसरे पात्र में डाला नहीं जाता। 

दीपक केवल दिखाता है कि द्वार कहां है, पार तुम्हें स्वयं देखना होता है। 

और यदि शिष्य गुरु के शब्दों को ही अंतिम सत्य मानकर पकड़ ले, तब शब्द नाव बनकर पार नहीं कराते, सिर पर बोझ बन जाते हैं। 

सच्चा गुरु चाहता है कि शिष्य अंततः सत्य को प्रत्यक्ष जाने, केवल गुरु की बात पर विश्वास ना करे।


गोरक्षनाथ: क्या शिष्य को प्रश्न करना चाहिए?

मछिंद्रनाथ: श्रद्धा प्रश्न को रोकती नहीं, उसे शुद्ध करती है। 

अहंकार उत्तर को परखता है ताकि जीत सके,

 जिज्ञासा उत्तर को परखती है ताकि जाग सके। 

तुम प्रश्न करते रहना, और जब प्रश्न भी शांत हो जाए तब मौन को उत्तर मत मान लेना। 

देखना—प्रश्न गया, उत्तर गया, फिर भी तुम उपस्थित हो!


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, यदि मैं फिर उसी गहरे मौन में प्रवेश करूं जहां शरीर और समय का बोध मिट जाए, क्या वह समाधि होगी?

मछिंद्रनाथ: हो सकती है, पर स्मरण रखना समाधि महान है, अंतिम पहचान नहीं। समाधि से भी आगे कुछ है। 

जो समाधि में प्रवेश करता है और उससे बाहर आता है, वह अवस्था के अधीन है। 

पर जो समाधि के आने और जाने दोनों को जानता है, उसका स्वयं आना-जाना कहां है?


गोरक्षनाथ: जब मैं गहरे मौन से बाहर आता हूं तब कहता हूं "मैं शांत था", अर्थात कोई था जिसने उस शांति को भी जाना।

मछिंद्रनाथ: ठीक! निद्रा में भी विचार नहीं होते, पर वह आत्मज्ञान नहीं। 

मूर्छा में भी संसार का बोध नहीं, पर वह मुक्ति नहीं। 

केवल विचारों का रुक जाना सत्य की पूर्ण पहचान नहीं है।


गोरक्षनाथ: फिर साधना का प्रयोजन?

मछिंद्रनाथ: साधना मन को योग्य बनाती है—स्वच्छ, सूक्ष्म, स्थिर। 

स्वच्छ दर्पण सूर्य को उत्पन्न नहीं करता, केवल प्रतिबिंब को स्पष्ट करता है।


गोरक्षनाथ: तो मुझे समाधि चाहनी चाहिए या नहीं?

मछिंद्रनाथ: उसे आने दो, जाने दो। 

किसी पवित्र अवस्था का अनादर मत करो, पर उसे अपना घर मत समझो। 

तुम्हारा स्वरूप वह है जिसके भीतर जागरण, स्वप्न, निद्रा और समाधि सब आते-जाते हैं।


गोरक्षनाथ: जिसे पाने की मैं सोच रहा था, वह तो हर अवस्था से पहले ही उपस्थित है!

मछिंद्रनाथ: 

मुक्ति को भविष्य मत बनाओ गोरक्ष! 

भविष्य में रखी मुक्ति मन की एक और इच्छा है। 

अभी जो स्वयं को बंधा मान रहा है, पहले उसे देखो।


गोरक्षनाथ: जो स्वयं को बंधा मानता है, क्या वह आत्मा नहीं है?

मछिंद्रनाथ: नहीं! आत्मा ना कभी बंधती है ना मुक्त होती है। 

बंधन मन की धारणा है—शरीर, विचार और अहंकार के साथ बनी हुई पहचान।


गोरक्षनाथ: तो मुक्ति उस बंधन को तोड़ना नहीं, अपनी भूल को पहचानना है?

मछिंद्रनाथ: हां, जैसे स्वप्न में बंधा मनुष्य जागते ही जान लेता है कि बंधन वास्तविक नहीं था, उसी प्रकार आत्मबोध में ज्ञात होता है कि पूर्णता कभी खोई ही नहीं थी।


गोरक्षनाथ: पर मन तो इस सत्य को तुरंत स्वीकार नहीं करता, वह बार-बार शरीर, इच्छा और भय से जुड़ जाता है।

मछिंद्रनाथ: इसीलिए साधना है! 

आत्मा को पूर्ण बनाने के लिए नहीं, मन और शरीर को इतना निर्मल तथा स्थिर करने के लिए कि वे सत्य को ढकना छोड़ दें।


गोरक्षनाथ: यदि आत्मा सदा पूर्ण है, तो आसन, प्राण, मंत्र और तप की आवश्यकता क्यों है?

मछिंद्रनाथ: आत्मा को पूर्ण करने के लिए नहीं, साधन उस यंत्र को शुद्ध करते हैं जिसके द्वारा सत्य जीवन में प्रकट होगा। दीपक की ज्योति है, पर पात्र में तेल और बाती भी ठीक होनी चाहिए।


गोरक्षनाथ: और योग से उत्पन्न होने वाली सिद्धियां?

मछिंद्रनाथ: मार्ग में पुष्प खिले तो उनकी सुगंध लो, पर मार्ग छोड़कर पुष्पों की गिनती मत करने बैठ जाना। 

यदि किसी पीड़ित की सहायता सिद्धि से हो सकती हो, 

जहां करुणा स्पष्ट हो, 

धर्म की रक्षा हो और 

"मैंने किया" का प्रदर्शन ना हो, 

वहां शक्ति सेवा बन सकती है। 

पर शक्ति से पहले विवेक चाहिए।


गोरक्षनाथ: शक्ति का सबसे बड़ा खतरा क्या है?

मछिंद्रनाथ: शक्ति स्वयं नहीं, उससे जुड़ी पहचान। 

जब योगी सोचता है कि शक्ति उसकी निजी संपत्ति है, तब वह शक्ति का स्वामी नहीं, दास बन जाता है।


गोरक्षनाथ: और यदि लोग उसकी प्रशंसा करें?

मछिंद्रनाथ: प्रशंसा को अपने भीतर घर मत बनाने देना, 

अपमान को भी अपने भीतर घर मत बनाने देना,

दोनों तुम्हें अपने बारे में कहानी देते हैं। 

योगी कहानी नहीं, सत्य में विश्राम करता है।


गोरक्षनाथ: सच्चा सिद्ध कौन है?

मछिंद्रनाथ: 

जो कर सकता है पर प्रदर्शन की इच्छा से मुक्त है, 

जो रोक सकता है पर क्रोध से नहीं रोकता, 

जो दे सकता है पर देने वाले का गर्व नहीं रखता, 

और जो आवश्यकता पड़े तो अपनी शक्ति भी त्याग सके। 

तब सिद्धि का प्रमाण चमत्कार नहीं, 


सबसे बड़ा चमत्कार है—

अपमान में अहंकार ना उठे, 

भय में विवेक ना गिरे, और 

सामर्थ्य मिलने पर करुणा ना सूखे!


गोरक्षनाथ: पर गुरुदेव, यह तीनों परीक्षाएं तो संसार के बीच ही आती हैं!

मछिंद्रनाथ: हां गोरक्ष! 

एकांत तुम्हें शांत होने का अवसर दे सकता है, 

पर तुम्हारी शांति कितनी गहरी है, यह संबंधों और परिस्थितियों के बीच ही प्रकट होता है।


गोरक्षनाथ: तो क्या संसार साधना में बाधा नहीं?

मछिंद्रनाथ: 

उसकी परीक्षा है! (sansar sadhna ki prakisha hai)

संसार स्वयं बाधा नहीं है, उससे जुड़ी आसक्ति, भय और अधिकार की भावना बंधन बनती है। 

किंतु संसार में सब कुछ बदलता रहता है—मान, संबंध, शरीर और परिस्थितियां भी। 

इसी परिवर्तन को देखकर साधक अपरिवर्तनशील सत्य की ओर मुड़ता है। 

पर परिवर्तन से भाग जाना सत्य को जान लेना नहीं है।


गोरक्षनाथ: फिर जो आत्मा के सत्य को जान ले, उसका संसार के साथ क्या संबंध रह जाता है?

मछिंद्रनाथ: 

वह संसार को पकड़ कर नहीं जीता, पर उससे विमुख भी नहीं होता। 

वह कर्म करता है, किंतु कर्म को अपनी पहचान नहीं बनाता।


गोरक्षनाथ: यदि संसार परिवर्तनशील है, तो क्या आत्मज्ञानी को संसार छोड़ देना चाहिए?

मछिंद्रनाथ: 

जिससे तुम वास्तव में अलग हो ही नहीं, उसे छोड़ोगे कैसे? 

त्याग स्थान बदलना नहीं, गलत पहचान का विसर्जन है।


गोरक्षनाथ: तो वैराग्य क्या है?

मछिंद्रनाथ: 

वस्तु से घृणा नहीं, 

वस्तु में अपने पूर्णत्व की खोज समाप्त हो जाना। 

जो भीतर पूर्ण है, वह वस्तु का उपयोग करता है, उससे अपना मूल्य नहीं मांगता।


गोरक्षनाथ: और यदि सब एक ही चेतना है, तो दूसरे का दुख कैसा?

मछिंद्रनाथ: यही अद्वैत की परीक्षा है! 

यदि ज्ञान तुम्हें दूसरों के दुख से कठोर बना दे, तो वह केवल बुद्धि का खेल है। 

जब भेद की दीवार पतली होती है, करुणा प्रयास नहीं रहती, स्वभाव बनती है।


गोरक्षनाथ: पर ज्ञानी जानता है कि दुख भी मन की लहर है, फिर सहायता क्यों करें?

मछिंद्रनाथ: स्वप्न जानने वाला सोए हुए को जगाता है, उसे रोता छोड़कर नहीं जाता। 

जगत परिवर्तनशील है इसका अर्थ यह नहीं कि पीड़ा उपेक्षणीय है। करुणा सत्य को व्यवहार में उतारती है।


गोरक्षनाथ: यदि कोई मेरा अपमान करे?

मछिंद्रनाथ: 

पहले देखना चोट सत्य को लगी या तुम्हारे बारे में बनी किसी कल्पना को। 

आकाश पर धूल फेंको, धूल लौट कर धरती पर आती है, आकाश मैला नहीं होता।


गोरक्षनाथ: क्या तब मुझे अन्याय भी सह लेना चाहिए?

मछिंद्रनाथ: नहीं! शांत होना निष्क्रिय होना नहीं। 

अहंकार-रहित दृढ़ता ही धर्म की रक्षा कर सकती है। 

अन्याय रोकना पर घृणा से नहीं, निर्बल की रक्षा करना पर विजय के गर्व से नहीं।


गोरक्षनाथ: अर्थात वैराग्य हृदय को शुष्क नहीं करता?

मछिंद्रनाथ: सच्चा वैराग्य हृदय को निर्भरता से मुक्त करता है, करुणा से नहीं।


गोरक्षनाथ: पर जब साधक स्वयं किसी से बंधा नहीं रहता, तब वह दूसरों के दुख की चिंता क्यों करेगा?

मछिंद्रनाथ: 

क्योंकि बंधन टूटने पर हृदय संकुचित नहीं होता, विस्तृत होता है। 

जब तक मनुष्य स्वयं को केवल इस शरीर तक सीमित मानता है, तब तक वह अपने सुख-दुख में उलझा रहता है। 

और जब वह स्वयं को शरीर से परे जान लेता है, तब उसे वही चेतना प्रत्येक प्राणी में दिखाई देने लगती है। 

दूसरे की भूख केवल उसकी भूख नहीं रहती, दूसरे का भय केवल उसका भय नहीं रहता।


गोरक्षनाथ: तो आत्मज्ञान मनुष्य को संसार से दूर नहीं ले जाता?

मछिंद्रनाथ: नहीं गोरक्ष! 

सच्चा आत्मज्ञान तुम्हें संसार के मोह से दूर करता है, संसार के दुख से नहीं। मोह कहता है "यह मेरा है", करुणा कहती है "यह भी मैं ही हूं"।


गोरक्षनाथ: तब क्या साधक की सिद्धि केवल ध्यान और समाधि तक सीमित नहीं रहती?

मछिंद्रनाथ: 

जो ज्ञान केवल अपने सुख और मुक्ति तक सीमित रह जाए, वह भी पूर्ण नहीं हुआ। 

ज्ञान की पूर्णता तब है जब वह किसी के अंधकार में दीपक बन जाए।


गोरक्षनाथ: और जो योगी उस ज्ञान को जीवन में उतारना चाहता है, उसका कर्तव्य क्या होता है?

मछिंद्रनाथ: वह अपनी शक्ति को प्रदर्शन में नहीं, संरक्षण में लगाता है; 

अपनी विद्या को संग्रह में नहीं, सेवा में लगाता है; और 

अपनी साधना को केवल अपने लिए नहीं रखता।


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, तब नाथ योगी का धर्म क्या है? केवल स्वयं को जानना?

मछिंद्रनाथ:

स्वयं को जानना आरंभ है, 

उसी चेतना को सब में पहचानना परिपक्वता है, 

और उस पहचान से जीवन को लोक कल्याण में समर्पित कर देना नाथ का धर्म है।


गोरक्षनाथ: लोक कल्याण कैसे करूंगा? मैं तो अभी बालक हूं!

मछिंद्रनाथ: 

जो सत्य में स्थिर है, उसकी उपस्थिति भी दिशा देती है। 

भूखे को अन्न, 

भयभीत को साहस, 

रोगी को उपचार, 

जिज्ञासु को ज्ञान—

जहां जो आवश्यक हो, वहां वही बनना।


गोरक्षनाथ: और यदि लोग मुझे पूजने लगे?

मछिंद्रनाथ: उनकी श्रद्धा को सत्य की ओर मोड़ देना, अपने व्यक्तित्व की ओर नहीं। 

गुरुद्वार पर आने वाला यदि गुरु में ही रुक गया और अपने भीतर नहीं लौटा, तो यात्रा अधूरी रही।


गोरक्षनाथ: क्या मैं कभी भूल सकता हूं कि मैं कौन हूं?

मछिंद्रनाथ:

मन भूल सकता है, इसलिए ज्ञान को केवल विचार ना रहने देना, आचरण बनाना। 

जब भी भ्रम हो, तीन स्थानों पर लौटना—

साक्षी की शांति, 

गुरु वचन की कसौटी और 

प्राणी मात्र के प्रति करुणा। 

यदि इन तीनों में से कोई एक ना रहे—

साक्षी बिना करुणा शुष्क ज्ञान बन सकता है, 

करुणा बिना विवेक मोह बन सकती है, 

गुरु वचन बिना प्रत्यक्ष अनुभव अंधविश्वास बन सकता है। 

तीनों का संतुलन साधना है।


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, मेरे जन्म का उद्देश्य क्या है?

मछिंद्रनाथ: उद्देश्य तुम्हें शब्दों में बांध दूं, तो तुम भविष्य की छवि का पीछा करोगे। 

अभी इतना जानो—तुम्हें केवल शक्तिशाली योगी नहीं बनना, 

तुम्हें ऐसी शक्ति बनना है जिसके निकट भय शांत हो, 

ऐसा ज्ञान बनना है जो अहंकार ना बढ़ाए, और 

ऐसी करुणा बनना है जो भेद ना पूछे।


गोरक्षनाथ: क्या मैं इसके योग्य हूं?

मछिंद्रनाथ: यह प्रश्न भी अहंकार का सूक्ष्म रूप हो सकता है—"मैं योग्य हूं या अयोग्य"। 

पात्रता पर मत अटकना, प्रत्येक क्षण सत्य के योग्य आचरण करो, मार्ग स्वयं तुम्हें आकार देगा।


गोरक्षनाथ: तब आज से मेरा प्रथम संकल्प क्या हो?

मछिंद्रनाथ:

देखना—पर निर्णय की जल्दबाजी बिना, 

साधना—पर उपलब्धि के गर्व बिना, 

सेवा—पर प्रतिफल की अपेक्षा बिना, और 

प्रश्न—पर श्रद्धा छोड़े बिना।


गोरक्षनाथ: आदेश गुरुदेव! मैं स्मरण रखूंगा।

मछिंद्रनाथ:

स्मरण रखने वाले को भी देखते रहना गोरक्ष, यही तुम्हें स्मृति से सत्य तक ले जाएगा।


गोरक्षनाथ: गुरुदेव, क्या आज की शिक्षा पूर्ण हुई?

मछिंद्रनाथ: शिक्षा शब्दों में पूर्ण हो सकती है, जीवन में नहीं।


गोरक्षनाथ: और यदि मार्ग कठिन हुआ?

मछिंद्रनाथ: कठिनाई से यह मत पूछना कि वह क्यों आई, 

पहले देखना वह तुम्हारे भीतर किस असत्य को प्रकट कर रही है।


गोरक्षनाथ: और यदि मैं चूक गया?

मछिंद्रनाथ: चूक को गुरु बना लेना, अपराध बोध को नहीं। 

चलो गोरक्ष, अब ज्ञान को पगडंडी पर चलना है।


मछिंद्रनाथ / वाचक (समापन एवं आभार व्यक्त करते हुए):

अलख निरंजन! आज की कथा को पूर्ण करने से पहले मैं उन श्रद्धावान भक्तों का स्मरण करना चाहता हूं जिन्होंने नवनाथों के इस ज्ञान प्रसार में अपना प्रेम और सहयोग अर्पित किया है... नवनाथों की कृपा आपके जीवन का मार्ग प्रकाशित करे। आप सभी का सहयोग हमारे लिए केवल एक भेंट नहीं है, यह नवनाथों के ज्ञान को अधिक से अधिक हृदयों तक पहुंचाने वाले इस पवित्र ज्ञान यज्ञ में आपकी श्रद्धापूर्ण आहुति है। नवनाथों की कृपा आपके जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर करे और आपके भीतर ज्ञान का दीपक सदैव प्रज्वलित रखे। आप सभी पर गुरु कृपा सदैव बनी रहे। अलख निरंजन!